गत वर्ष अरूण कौशल द्वारा उठाई गई थी माँग
ऊना/सुशील पंडित: ऊना हिमाचल जिला का मुख्य रेलवे स्टेशन है और इस स्टेशन पर वंदे भारत, हिमाचल एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस समेत कई अन्य सेवाएँ चल रहीं हैं । जिस के चलते यहाँ यात्रियों की संख्या काफ़ी अधिक रहती हैं। परंतु कोच डिस्प्ले बोर्ड ना होने के चलते यात्रियों को असुविधा कई सालों से चली आ रहीं हैं।
जिस पर गत वर्ष जिला युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा भारतीय रेलवे में शिकायत दर्ज कराई थी।इस पर अब उत्तर रेलवे द्वारा लिखित जवाब में कोच डिस्प्ले बोर्ड की माँग को स्वीकार कर लिया गया हैं, अब जल्द ही ऊना हिमाचल स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड स्थापित होंगे। जिस से रेलगाड़ी में सफ़र करने वाले यात्रियों को समय रहते अपनी बोगियों की जानकारी मिल जाएगी।
जिला ऊना के उपमंडल अंब के अंतर्गत पड़ते अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत पिछले वर्ष ही कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं।