विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सीएम को कार्यकर्ताओं से मिलवाया
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा चौक पर हिमाचल राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जाते समय बंगाणा में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की अध्यक्षता में दर्जनों कांगेसी कार्यकर्ताओ ने ढोल की थाप ओर फूलों के हार से जोरदार स्वागत किया। ओर खूब नारे भी लगाए। बहीं सीएम सुक्खू ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायक देवेन्द्र भुट्टो का स्वागत के लिए आभार भी प्रकट किया। मीडिया से औपचारिक बात पर सीएम सूक्खू ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा अपना विधानसभा क्षेत्र है। और कुटलैहड़ के युवा विधायक देवेन्द्र भुट्टो मेरे छोटे भाई हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर समस्या का समाधान होगा। और विधायक की हर मांग को पूरा किया जाएगा।
वहीं मीडिया द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 32 बर्षो बाद कांग्रेस को मिली जीत पर कुटलैहड़ के लिए कोई तोहफा देने के प्रश्न पर सीएम सुक्खू ने कहा कि कुटलैहड़ को बिशेष सम्मान दिया जाएगा। और बिधायक देवेंद्र भुट्टो की हर मांग जो कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं से सम्बंधित होगी उंसे पूरा किया जाएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ से हमीरपुर जाते समय सादगी में न कोई बड़ा तामझाम न कोई अन्य गाड़ियों का काफिला बिल्कुल एक कैबिनट मन्त्री की तरह सड़क मार्ग से हमीरपुर जाते देखे गए।
इस मौके पर विधायक भुट्टो तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, सुरिन्द्र ठाकुर,नीरज ठाकुर, दिनेश खत्री, पूर्ण सिंह राणा, प्रवीण पादा, चमन लाल फोरमैन ,किशोरी लाल ठाकुर उपप्रधान भूषण शर्मा, बिनु ठाकुर व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
