Loading...
HomeMohaliPunjab News: CM Mann की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Punjab News: CM Mann की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: संगरूर में सीएम भगवंत मान का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके बाद वहां उनका चेकअप करवाया गया। वहीं हालत नहीं सुधरने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लगाया गया, जहां उनका चेकअप करवाया जा रहा है।

सूत्रों से पता चला है कि अब उन्हें भर्ती कर लिया गया। लेकिन अभी तक न तो असप्ताल की तरफ से कुछ बताया जा रहा है और न ही पार्टी स्थिति साफ कर रही है। अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव व चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद हैं।

बता दें कि आज दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं कल (16 फरवरी को) मोगा में भी भगवंत मान की रैली है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page