सुखजिंदर रंधावा और अकाली दल पर लगाए गंभीर आरोप, सिद्धू परिवार पर कसे तंज
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रतिपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और अकाली दल पर तीखे शब्दों में हमला किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी करतूतों के कारण हारती है, लेकिन हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ देती है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लगाए गए ‘नकली बैलेट पेपर’ के आरोपों का पलटवार किया है। सीएम मान ने कहा कि चन्नी ने असल में हार मान ली है, इसलिए वह इस तरह के बैलेट पेपरों पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ने हार मान ली है और अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि चन्नी साहब कह रहे थे कि प्रॉपर्टी का अदला बदला कर लें। सीएम मान ने कहा कि वह अपनी प्रॉपटी बदलने के लिए तैयार है, लेकिन भांजे की भी प्रॉपर्टी बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर रंधावा 2.5 किलोमीटर के सीएम है। वहीं नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ रुपए के बयान को लेकर कहा कि अब पार्टी के नेता ही पार्टी पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू अब प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे है।
सीएम मान ने नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ के बयान को लेकर कहा कि मिट्ठू ने भी कांग्रेस पार्षदों से पैसे लेने के आरोप लगाए है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को यह सभी बिकाऊ मटीरियल समझते है।चुनावों में ‘धक्केशाही’ के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने आंकड़े पेश किए।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति के कुल 2833 जैनों में चुनाव होने थे। इनमें से 340 पर आम आदमी पार्टी (AAP), 3 पर कांग्रेस और 8 पर स्वतंत्र उम्मीदवार बिना मुकाबले (uncontested) विजयी रहे। मान ने स्पष्ट किया कि यहां कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई, बल्कि सच यह है कि प्रतिपक्षी पार्टियों को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली दल पिस्तौल की नोक पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र साहिब सारी पोल खोल रहे है।
मैदान में उतरे उम्मीदवारों का विवरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
आम आदमी पार्टी: 2771
कांग्रेस: 2433
शिरोमणि अकाली दल: 1814
भाजपा: 1127
बसपा: 195
अकाली दल (अमृतसर): 3
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आंकड़े साबित करते हैं कि सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को कागज़ भरने का पूरा मौका मिला है और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई धक्का-मुक्की नहीं की गई।