Punjab Govt
HomeChandigarhPunjab Invest Summit सम्मेलन में पहुंचे CM Mann, किसानों को होगा लाभ,...

Punjab Invest Summit सम्मेलन में पहुंचे CM Mann, किसानों को होगा लाभ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गृह मंत्री के Punjab दौरे को लेकर CM Mann ने जमकर कसे तंज

चंडीगढ़ः तीन दिवसीय इन्वेस्ट पंजाब समिट सम्मेलन में शामिल होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। जिसके बाद सीएम मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सम्ममेल में दुनियां के अलग-अलग जगहों से कारोबारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन में कारोबारियों का भारी सहयोग मिल रहा है। निवेशक आपस में मिलकर पंजाब में व्यापार के अवसरों पर चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि समिट की सफलता और कुल निवेश का पूरा आंकड़ा कल बताया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने 2 सेशन में वह खुद शामिल हुए है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन से आने वाले दिनों में पंजाब को काफी फायदा मिलेगा। सीएम मान ने बताया कि पंजाब के पास पठानकोट की लीची है, अबोहर-फाजिल्का के कीनू है, होशियारपुर के आम है, कपूरथला का अदरक है और जालंधर के आलू सहित अन्य चीजें शामिल है। उन्होंने कहा कि अनाज और चावल के चक्कर से किसानों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पानी और बिजली की बचत होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। इस सम्मेलन में कॉट्रैक्टर फार्मिंग के उच्च स्तरीय किसान और निवेशक शामिल हुए है।

इस सम्मेलन में पंजाब में भारी गिनती में इनवेस्टर पहुंचे है। इस दौरान पंजाब दौरे पर पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमित शाह पर जमकर निशाने साधे। सीएम मान ने कहा कि देश के गृह मंत्री के दौरे से पंजाब को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि गृह मंत्री अमित शाह कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन ना उन्होंने राहत पैकेज दिया है और ना ही उन्होंने RDF फंड दिया।

सीएम मान ने कहा कि भाजपा हमें बुरा बोलने के इलावा कुछ नहीं कर सकती। वहीं 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सीएम मान ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के लिए 117 उम्मीदवार कहां से लेकर आएगी। भाजपा को 1600 करोड़ रुपए के पैकेज का हिसाब देना चाहिए। गुजरात पोर्ट से 3000 किलो नशा पकड़ा गया, वहां कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसका जवाब देना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि पंजाब भाजपा को अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -