सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब दो महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पहले बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था, तभी अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई।
View this post on Instagram
इसके बाद पहले तीखी नोंकझोंक हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। हंगामे के बीच युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक हाथापाई चलती रही। घटना के दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल का बताया जा रहा है। सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं। वहीं कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और तमाशबीन बने नजर आए। बाद में लोगों के प्रयास से दोनों को अलग किया गया। वीडियो में एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दूसरी महिला ने हाथ पर दांत से काट लिया। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स वीडियो बना रहा है, जिसका विरोध एक महिला करती है। जबकि दूसरी महिला शख्स को वीडियो बनाने को कह रही है।
