Punjab Govt AD
HomeHimachalचिंतपूर्णीः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ पर्चा

चिंतपूर्णीः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ पर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने मंगलवार को सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी थाने के कर्मी जब रूटीन गश्त पर थे तब राजस्थान के एक व्यक्ति ने अपनी रेहड़ी को सड़क के बीचो बीच लगा रखा था। उससे वाहनों और पैदल चलने वालों को आने जाने में बाधा उत्पन हो रही थी। जिस रेहड़ी वाले के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उसका नाम राकेश कुमार पुत्र मनोहर, निवासी धनी प्रेमासागर धनवाली, तहसील दयाल की नंगल, जिला नीम का थाना, राजस्थान बताया जा रहा है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -