ऊना/ सुशील पंडित: चिंतपूर्णी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाया। नंदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुमेश बिट्टू के नेतृत्व में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कई बूथ अध्यक्ष भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बताकर दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर सुमेश बिट्टू ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। दिल्ली की जनता ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा के साथ आने का फैसला किया।
जिसके चलते आज 27 साल के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस मौके पर नंदपुर के बूथ अध्यक्ष यशपाल, मुकेश कुमार, रमन ठाकुर, सोमनाथ, जोगिंदर पाल राणा, कृपाल सिंह ठाकुर, सुदर्शन पटियाल, उप प्रधान चमन लाल, विनोद कुमार, किशोरी लाल, संजीव कुमार, शुभम कुमार, प्रधान धंदड़ी विजय कुमार, बुद्धि प्रकाश, मनीष कुमार पटियाल, जगदीश राम, विजय, राम सिंह, प्रेम सिंह, हरजीत सिंह, मणि कुमार, पप्पू और पुरुषोत्तम लाल, रजत सोनी और गुरपाल सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे
