Punjab Govt
HomeInternationalपाकिस्तान को सैन्य मदद दे रहा चीन, America के रक्षा विभाग ने...

पाकिस्तान को सैन्य मदद दे रहा चीन, America के रक्षा विभाग ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के रक्षा विभाग ने अभी हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान के बीच में सैन्य संबंधों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन पाकिस्तान को J-10C एडवांस्ड फाइट जेट्स दे रहा है। यह सभी विमान अब पाकिस्तान की वायुसेना में भी शामिल हो गए हैं। अमेरिका की इस रिपोर्ट में यह बोला गया है कि चीन एक ओर यहां भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने की बात करता है परंतु दूसरी ओर पाकिस्तान को इतने बड़े पैमाने पर हथियार देकर दक्षिण एशिया में दबाव बनाने की रणनीति भी अपना रहा है।

पाकिस्तान को सैन्य मदद दे रहा चीन

चीन ने पाकिस्तान को 36J-10c अत्याधुनिक मल्टी रोल लड़ाकू विमान देने का फैसला किया है। इसमें से मई 2025 तक 20 विमान डिलिवर हो गए हैं। ये विमान AESA रडार, लंबी दूरी की मिसाइलें और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से लैस है। j-10C को पाकिस्तान की वायुसेना में शामिल किया गया है। इससे उसकी हवाई ताकत काफी मजबूत बनेगी।

इसके अलावा चीन और पाकिस्तान मिलकर एक साथ JF-17 नाम का लड़ाकू विमान बना रहे हैं। चीन ने पाकिस्तान को सशस्त्र ड्रोन भी दिए थे। रिपोर्ट में यह बोला गया है कि पाकिस्तान चीन के लिए भारत पर दबाव बनाने का प्रेशर वॉल्व बना रहा है।

पाकिस्तान को दे रहा हथियार

यह सैन्य सहयोग दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन को भी प्रभावित करेगा। चीन भारत के साथ शांति की भी बात करता है परंतु पाकिस्तान को हथियार देकर भारत पर अप्रत्यक्ष तौर पर भी दबाव बनाए रख रहा है। ऐसे में भविष्य में पाकिस्तान में चीनी सैन्य ठिकानों की संभावना भी जताई गई है। इससे चीन की पहुंच भारत के और करीब हो सकती है।

चीन खेल रहा दोहरी गेम

चीन भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है। अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के बीच डिसएंगेजमेंट समझौते के बाद सीमा पर शांति की दिशा में कदम भी उठाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन इसी बात का फायदा उठाकर भारत के साथ अपने रिश्तों को ठीक करना चाहता है ताकि भारत और अमेरिका में रक्षा सहयोग और गहरा न हो पाए परंतु साथ ही भारत में चीन के इरादों पर भी इस समय संदेह बना हुआ है। आपसी रंजिश के कारण से रिश्ते उलझे रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -