Punjab Govt AD
HomeNationalबच्चों को मिला संदिग्ध Suitcase, अंदर रखी चीज देख दहशत में आया...

बच्चों को मिला संदिग्ध Suitcase, अंदर रखी चीज देख दहशत में आया इलाका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पालघरः यहां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक बंद सूटकेस को खोला गया तो लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, इस सूटकेस में एक महिला का सिर था। इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगों मे हड़कंप मच गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौक पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस और सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय बच्चों को वीरवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास एक लावारिस सूटकेस मिला। जैसे ही सूटकेस खोला तो बच्चों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मांडवी थाने के अधिकारी ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर सिर किसका है और इस हत्या के पीछे किसका हाथ है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पूछताछ करने के अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -