Punjab Govt AD
HomeHimachalशिक्षा जगत के इतिहास में पहली बार सही मायने में मनाया गया...

शिक्षा जगत के इतिहास में पहली बार सही मायने में मनाया गया बाल दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के आदर्श गांव देहलां में स्थित पी. एस.एम पब्लिक स्कूल ने आज बाल दिवस के मौके पर मेगा हेल्थ चेकअप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेहड़ा व क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, जिला ऊना के चिकित्सकों की टीम ने दौरा किया। दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा बच्चों व अभिभावकों के स्वास्थ्य की जाँच की तथा 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

विद्यालय के प्रांगण में ऐसा लग रहा था कि आज रक्तदान करने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है तथा समय बीत जाने के बाद भी पुखरू, बनगढ़, बहडाला व आसपास के गाँव के लोग रक्तदान करने के लिए आते जा रहे थे। चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर मनोज कुमार (मेडिकल ऑफिसर), डॉक्टर मनु प्रिया ठाकुर (बी ए एम एस), कुसुम लता (स्टाफ नर्स), दिनेश कुमारी (लैब टेक्नीशियन) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेेहड़ा व डॉक्टर स्वाति छाबा (मेडिकल ऑफिसर), महाशिव (लैब असिस्टेंट), गौरव शर्मा (लैब टेक्नीशियन) क्षेत्रीय अस्पताल ऊना आदि सदस्य सम्मिलित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सोम लाल धीमान, जिला उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग ऊना, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यालय की इस पहल को बहुत ही सराहनीय बताया तथा उन्होंने कहा कि आज पी. एस.एम पब्लिक स्कूल, देहलां ने सही मायने में बाल दिवस को मनाया है और यह कार्य बहुत अद्भुत व अन्य  विद्यालयों कोच भी इसका अनुकरण करना चाहिए।

उनके वक्तव्य का विस्तार करते हुए विद्यालय के संचालक-प्रबंधक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य की सही रूप में देखभाल करना ही सही व सच्चे मायने में बाल दिवस को मनाना है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि व चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने वक्तव्य में डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि आज रक्तदान करने वाले सभी युवाओं खास तौर पर ऊच्चा टिल्ला यूथ वेल्फेयर क्लब, बनगढ़ तथा पुखरू बनगढ़ क्लब ( ठाकुर मिंकू सिंह,  अजय कुमार, आदि) सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूँ कि उन्होंने आज बाल दिवस को एक नए अंदाज में मनाने का आगाज किया है।

आज रक्तदान करने वाले इन युवाओं ने भविष्य में अवांछित दुर्घटनाओं में घायल होने वाले परिवारों के चिरागों को बुझने से बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर डॉ. मनुप्रिया ठाकुर ने बच्चों व अभिभावकों की स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य पहलुओं पर ध्यान देने को भी कहा। इस मौके पर विद्यालय की सह-संचालिका वंदना सिंह, प्रधानाचार्या तमन्ना शर्मा, उप- प्रधानाचार्या मीनाक्षी जसवाल, सुमन कुमारी, सर्वजीत कौर, प्रीती, मोनिका देवी के साथ-साथ अजय कुमार,  बालकिशन, मनजीत कौर, सीमा देवी, मंगल सिंह, देशराज, राजेश कुमार, बिशन दास आदि सदस्य शामिल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -