Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsMid-Day-Meal के लिए उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, गंभीर रुप से...

Mid-Day-Meal के लिए उबल रहे चावल में गिरा बच्चा, गंभीर रुप से झुलसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक स्कूल में दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को मिड डे मील के तहत चावल पकाए जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटनावश आठ साल का बच्चा बड़े बर्तन में उबल रहे चावलों में गिर गया। इससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। 

यह मामला सामने आने के बाद हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बहकांडिया गांव में अनंत नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। यहां कक्षा-3 का छात्र मिड डे मील के लिए पकाए जा रहे चावल में गिर गया इससे बच्चे की पीठ जल गई।

उबलते चावल में गिरने के बाद बच्चा जैसे ही चीखा तो तुरंत स्कूल के टीचर दौड़े और उसे प्रारंभिक उपचार के लिए तुरंत मार्शाघई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बच्चे को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत स्थिर बताई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -