Punjab Govt AD
HomeHimachalजिला ऊना में 190 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

जिला ऊना में 190 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला पंचायत अधिकारी ऊना, श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने ग्राम पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि ऊना जिला की 190 ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नियमावलियों का प्रकाशन भी 3 फरवरी को कर दिया गया है। जबकि ऊना जिला की 37 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजन/पुर्नगठन/सृजन को लेकर भेजे गए प्रस्ताव की सूचना अभी पंचायती राज विभाग से अपेक्षित है।

इनमें हरोली विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत बीटन, नंगल खुर्द, ललड़ी, ईसपुर, बाथू, पोलियांबीत और दुलैहड़ शामिल है। विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां, कलरूही, हम्बोली, नेहरी नौरंगा, चौआर, भटेड़, दियाड़ा और बेहड़ जस्वां सम्मिलित है। विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत धुंधला, मोमन्यार, थानाकलां, जोल, धनेत, रायपुर, टीहरा, डीहर, चौकीखास अज्ञैर मंदली शामिल है। विकासखंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत दियाली, अंबोटा और भंजाल लोअर तथा विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत जनकौर, नंगल सलांगड़ी, चताड़ा, बसाल अप्पर, समूरकलां, बरनोह, टक्का, वनगढ़ तथा बहडाला शामिल है।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पंडोगा के विभाजन, ग्राम पंचायत धुंधला व धतोल के पुनर्गठन तथा ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव रिटसतरूखा को नगर पंचायत बंगाणा में सम्मिलित किया गया है। इसलिए वर्तमान में ऊना जिला की कुल 41 ग्राम पंचायतों को छोड़कर शेष 190 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों की सत्यापित प्रतियां आम नागरिकों के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषद ऊना के कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना में कार्यालय समय के दौरान निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -