लुधियानाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के लुधियाना में राज्य की नई उद्योगिक पॉलिसी 2026 को लान्च किया है। इस दौरान आप नेता संजीव अरोड़ा, चीफ सैक्रेटरी कैप सिन्हा, डिप्टी कमिशनर हिमांशु जैन सहित कई बड़े नेता और अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मौके पर पहुंचे लोगों से यही प्रतीत हो रहा है कि नई उद्योगिक पॉलिसी को अपनी पॉलिसी समझ रहे हैं, क्योंकि ये पॉलिसी सभी के सहयोग से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह का हिस्सा मांगने वाले नहीं हैं, क्योंकि सरकार बिजनेसमैन को अपना हिस्सेदार मानती है और सभी के सहयोग से ही पंजाब तरक्की की राह पर चलेगा। बिजनेसमैन अगर सरकार से 3 यूनिट बिजली मांगेगा तो सरकार उन्हें 5 यूनिट देगी, बस शर्त यही है कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी पर रखे, ताकि राज्य की जो भी सप्लाई चेन है वह बनी रहे और पंजाब के युवा भी बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए इंडस्ट्री का रंग बहुत जरूरी है, क्योंकि राज्य के कई चूल्हे इंडस्ट्री के कारण ही चलते हैं। बिजनेसमैन ही लोगों को अनाज खरीदने के काबिल करते हैं। लुधियाना में आगे भी युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि लुधियाना से जो नई पॉलिसी लान्च की गई है इससे बढ़िया पॉलिसी पहले कभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लुधियाना को लोग लुधियाना ऑफ इंग्लेंड करने लगेंगे। इस पॉलिसी के जरिये कारोबारियों को काफी फायदा होगा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में ही लाई जा सकी है और इसके चलते राज्य नई बुलंदियों को छूएगा।