- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomeHimachalचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भाजपा कार्यालय में जोश

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भाजपा कार्यालय में जोश

भारत माता की जय घोष करते हुए माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा
ऊना/सुशील पंडित: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर जोश मनाया गया। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर हुई लैंडिंग को न केवल लाइव देखा, बल्कि इस सफलता के बाद वहां पर खुशी के माहौल में लड्डू भी बांटे गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय घोष करते हुए माहौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग डाला।

भाजपा कार्यालय में विशेष रूप से आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान विधायक सतपाल सिंह शक्ति ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा इस अभियान को सफल बनाने में दिए गए बलिदान को विशेष रूप से नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत के होनहार वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो दुनिया का कोई देश नहीं कर सका। हालांकि चंद्रमा पर भारत से पहले अमेरिका रूस और चीन जैसे देशों द्वारा सफल लैंडिंग की गई है। लेकिन जिस दक्षिणी ध्रुव पर भारत का चंद्रयान तीन लैंड हुआ है वहां तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने अपने परिवारों से दूर रहकर दिन रात मेहनत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना सर्वोत्तम योगदान सुनिश्चित किया है। उन्होंने चांद पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग होने की देशवासियों को बधाई दी एवं भारत के वैज्ञानिकों को आगामी समय में और अधिक बड़े अभियान सफलतापूर्वक पूरे करने की शुभकामनाएं भी दी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page