Punjab Govt AD
HomeNationalFastag नियमों में हुआ बदलाव, देना पड़ सकता है दोगुना Toll

Fastag नियमों में हुआ बदलाव, देना पड़ सकता है दोगुना Toll

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से FASTag बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नए फास्टैग नियम 17 फरवरी 2025 से लागू हो रहे हैं। इसमें यूजर को अपने फास्टैग स्टेटस के बारे में ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है। ऐसा न होने पर फास्टैग पेमेंट अटक सकता है।
NPCI ने 28 जनवरी, 2025 को नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक, 17 फरवरी 2025 से अगर टोल प्लाजा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक टैग को ब्लैकलिस्ट रहा है। या फिर टैग रीड करने के कम से कम 10 मिनट तक ब्लैकलिस्ट रहा है, तो पेमेंट नहीं होगा।

यह नया नियम यूजर्स को अपने फास्टैग स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो देता है। फास्टैग नियमों में बदलाव का सीधा असर यूजर पर पड़ेगा। अब आप टोल बूथ पर ब्लैकलिस्टेड फास्टैग को अंतिम समय रिचार्ज करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका फास्टैग टोल के पास पहुंचने पर पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, तो तुरंत रिचार्ज करने से पेमेंट नहीं होगा।

ऐसे समझे नियम

  • अगर आपका फास्टैग आपके टोल पर पहुंचने से पहले ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, और टैग पढ़ने के बाद भी ब्लैकलिस्टेड है, तो पेमेंट नहीं होगा। और आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा।
  • अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है। लेकिन आप टैग को रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपका पेमेंट रिसीव कर दिया जाएगा और आपसे नार्मल चार्ज लिया जाएगा।
  • अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है और आप टोल क्रॉस कर जाते हैं, तो आपसे डबल चार्ज लिया जाएगा। लेकिन अगर आप टैग रीड होने के बाद 10 मिनट में रिचार्ज कर लेते हैं, तो आप पेनल्टी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको कोई एक्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • इसका मतलब है कि आपको अपने फास्टैग बैलेंस में मेनटेन रखना चाहिए। साथ ही केवाई से जुड़े मुद्दों को हल कर लेना चाहिए। आखिरी वक्त रिचार्ज नहीं करना चाहिए।

ऐसे ब्लैकलिस्ट स्टेटस करें चेक

  • परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “Check E-Challan Status” या इसी तरह के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • इस तरह से पता लग सकेगा कि आपका वाहन ब्लैकलिस्टेड है या नहीं.

ऐसे फास्टैग करें अनब्लॉक

  • सबसे पहले फास्टैग रिचार्ज करें। इसके बाद न्यूनतम बैलेंस करें।
  • फिर पेमेंट वेरिफाईकरें।
  • इसके बाद फास्टैग का स्टेट्स मालूम हो जाएगा।
  • थोड़ी देर में फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -