ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन में लिप्त छः वाहनों को पकड़ा है जिनमें से तीन वाहनों के चालान काटे जबकि तीन वाहनों को आगामी कार्रवाई हेतु आदालत भेजा गया है।

पुलिस चौकी संतोष गढ़ के पुलिस मुलाजिमों ने अवैध खनन अधिनियम के तहत तीन वाहनों के चालान किए वहीं पुलिस थाना टाहलीवाल के अन्तर्गत तीन वाहनों के चालान करके उन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है और आगामी कार्रवाई हेतु आदालत भेजा गया है। इसी तरह सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1200/-रुपये वसूल किए गए।
