ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 310 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 54700/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1100/- रूपये वसूल किए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना व हरोली के पुलिस मुलाजिमों द्वारा तीन वाहनों का चालान काटा गया जुर्माने के रूप में 20,230/- रुपये वसूल किए गए।