HomeBreaking Newsकेंद्र ने परकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय...

केंद्र ने परकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक परकाश सिंह बादल के निधन के बाद दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब ने 26 अप्रैल (बुधवार) को राजकीय अवकाश घोषित किया है।

वहीं पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक परकाश सिंह बादल की कल चंडीगढ़ से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि कल सुबह 10:00 से 12:00 तक परकाश सिंह बादल का मृत शरीर पार्टी ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में लाया जाएगा। जहां पर लोग उनके दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी, जिसमें रास्ते में राजपुरा, उसके बाद पटियाला, उसके बाद संगरूर, फिर बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेंगे परकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल दोपहर 1 बजे गांव बादल में होगा।

बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख परकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक परकाश सिंह बादल के निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। परकाश सिंह बादल ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वयोवृद्ध नेता 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से बादल मोहली, पंजाब के निजी अस्पताल में भर्ती थे। परकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते परकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना संक्रमित हो गए थे तब उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -