जालंधरः शहर के लाल बाजार में सुनियारे की दुकान पर हुई गुंडागर्दी की सीसीटीवी सामने आई है, जिसमे JBM Jeweller की दुकान पर लोग लड़ाई झगड़ा करते हुए नजर आ रहे है। वहीं सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि भारी मात्रा में युवक दुकान में घुसे और दीपू को बाहर निकाल उस पर धावा बोल दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने दीपू पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह नजारा देखकर बाजार के सुनियारों में अफरा तफरी मच गई। हमलावरों ने बेखौफ बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया।
लाल बाजार में हुई गुंडा*गर्दी की CCTV फुटेज आई सामने #LalBazaar #Goondaism #CCTVFootage #CaughtOnCamera #PublicViolence #LawAndOrder #PoliceInvestigation pic.twitter.com/NsSGLzcTO5
— Encounter India (@Encounter_India) February 1, 2026
जानकारी के अनुसार इस झगड़े की वजह दीपू का बस्ती गुजा में Kanhaiya Jeweller के सुनियारे विक्की सहदेव और साहिल सहदेव के साथ MCX का लेन-देन था। जिसे लेकर दीपू पर जानलेवा हमला किया गया। दीपू को अस्पताल मे भर्ती करवाने वाले गौरव ने बताया था कि सहदेव ब्रदर MCX का गैरकानूनी कारोबार करते है। कल सोने का भाव गिरा था। जिस कारण दीपू ने सहदेव ब्रदर से पैसे लेने थे। वहीं इस मामले में साहिल का कहना है कि पहले उस पर हमला हुआ था, जिसके बाद झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया।
