Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsCBSE की 10वीं-12वीं कक्षा की डेटशीट जारी

CBSE की 10वीं-12वीं कक्षा की डेटशीट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। पिछले परिणाम छह महीने पहले ही आए थे। इसमें मध्यप्रदेश देश में 30वें नंबर पर था। दोनों ही कक्षाओं में प्रदेश में लड़कियों ने बाजी मारी थी।

सीबीएसई बोर्ड के जिम्मेदारों के मुताबिक, पहली बार परीक्षा से 86 दिन पहले डेट शीट जारी की गई है। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है। डेट शीट के मुताबिक, दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया गया है।

कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि को ध्यान में रखा गया है। प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले परीक्षाएं पूरी करने का प्रयास किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं के लिए बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।

10वीं क्लास के लिए पहला एग्जॉम अंग्रेजी का होगा। साइंस का एग्जाम 20 फरवरी को होगा। इसमें सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है। वहीं, सोशल साइंस का एग्जाम 25 फरवरी को होगा। 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए आखिरी एग्जाम 18 मार्च को कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स, IT या AI का होगा।

12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का एग्जाम है। फिजिक्स का एग्जाम 21 फरवरी को होगा और 27 फरवरी को केमिस्ट्री की एग्जाम होगा। 11 मार्च को इंग्लिश का एग्जाम होगा और 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को आखिरी एग्जाम साइकोलॉजी का होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page