ऊना/ सुशील पंडित : जिला उन्नाव के अंतर्गत आते कस्बा झलेड़ा में एक निजी फर्म आटोमोटिवस कंपनी में तैनात कैशियर ने करीब 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए बल्कि फरार हो गया हैं। कंपनी के प्रबंधक आरोपित कैशियर से बार-बार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया। अब कंपनी ने करीब दो लाख रुपए की राशि को लेकर फरार होने पर उसके खिलाफ ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं। आरोपित कैशियर अमन रायजादा पुत्र संदीप राज सिंह निवासी भदसाली, तहसील हरोली के के विरुद्ध पुलिस ने कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से सटे गांव झलेड़ा में एक निजी आटोमोटिवस कंपनी में हरोली क्षेत्र के भदसाली गांव का अमन रायजदा पिछले कुछ माह से कैशियर के पद पर तैनात था। कंपनी का कैश उसके पास जमा होता था। लेकिन अब वह कार्यालय में नहीं आ रहा हैं। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि कंपनी में कार्यरत अमन रायजादा पिछले दो माह से कंपनी में काम पर नहीं आ रहा है। कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इससे पहले भी अमन रायजादा को 35 हजार रुपये कैश की गड़बड़ी के चलते हेड ऑफिस नगरोटा बगवां कांगड़ा में दिसंबर माह में बुलाया गया, लेकिन वह हैड ऑफिस नहीं पहुंचा था। जबकि अमन ने स्वयं झलेड़ा में आकर कंपनी का कैश जमा कराने की बात कही थी। लेकिन पैसे जमा नहीं करवाए गए। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि मैंने व कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बहाने बना कर ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।