HomeNationalFlipkart, AliExpress, TeeShopper और Etsy के खिलाफ साइबर सेल में केस दर्ज

Flipkart, AliExpress, TeeShopper और Etsy के खिलाफ साइबर सेल में केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः महाराष्ट्र साइबर सेल ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, AliExpress, TeeShopper और Etsy के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि इन पर लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहीम की तस्वीरें वाली टी-शर्ट बेची जा रही थी। इन उत्पादों को युवाओं के बीच अपराध को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक हो सकता है।

यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (BNS) 2023 और IT एक्ट 2000 के तहत की गई है। महाराष्ट्र साइबर विभाग इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे विक्रेताओं और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विभाग का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कंटेंट को रोकना है, जो समाज में अशांति पैदा कर सकता है और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है। इससे पहले, Meesho ने भी विवादों का सामना किया था जब उसने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाले T-shirt बेचे थे। इस पर फिल्म निर्माता अलीशन जाफरी ने इसे “भारत की ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन” का उदाहरण बताया था।

पुलिस का कहना है कि ऐसे उत्पाद जो आपराधिक जीवनशैली का महिमामंडन करते हैं, युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस तरह की सामग्री समाज के मूल्यों को नुकसान पहुंचाती है और आपराधिक प्रवृत्तियों का महिमामंडन करती है, जिससे युवाओं में गलत प्रवृत्ति फैल सकती है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि जब पुलिस और NIA गैंग क्राइम को रोकने में संघर्ष कर रही हैं, तब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ऐसे गैंगस्टर कंटेंट को बढ़ावा देकर त्वरित मुनाफा कमा रहे हैं। Meesho ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इन T-shirts को अपनी साइट से हटा लिया और एक बयान जारी किया था। कंपनी ने कहा कि वे हमेशा अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित शॉपिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -