HomePunjabLudhianaजालंधर के व्यक्ति पर मामला दर्ज, की थी महिला की अश्लील वीडियो...

जालंधर के व्यक्ति पर मामला दर्ज, की थी महिला की अश्लील वीडियो वायरल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उसके प्रेमी ने सोशल मीडिया 2 बच्चों की मां की अश्लील वीडियो और फोटोज उसके पर वायरल कर दी। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जगदीप सिंह निवासी खुरला (जालंधर) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था। जब महिला ने आरोपी को पैसे नहीं दिए तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल कर दिए।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कुछ समय पहले जगदीप की मुलाकात उसकी सहेली ने खन्ना में रहती महिला से कराई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने। एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बन गए। कभी जालंधर महिला प्रेमी से मिलने जाती थी तो कभी प्रेमी मिलने खन्ना आता था। इसी बीच महिला को नशीली चीज देकर बेहोश करके अश्लील फोटो खींच ली गईं और वीडियो बनाई गई।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद फिर पैसे की मांग करता रहा। उसने पैसे देने से इनकार किया तो वीडियो उसके पति को भेज दी गई। इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सिटी थाना एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -