ऊना/सुशील पंडित: पैतृक भूमि विवाद को लेकर दो भाईयों में मारपीट होने व गंभीर चोटें लगने पर पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज हुआ है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र रणु राम निवासी गांव नकडोह तह0 घनारी जिला ऊना ने बताया कि 14 जून 25 को अपनी शिकायत में पंजीकृत करवाया था कि इसकी वहन ने किशन देव के खिलाफ, इनके पिता की वरास्त वाक्या भूमी नकडोह का केस अदालत में कर रखा है तथा अदालत ने भूमी का स्टे करके इसे व इसके भाई को भूमी में किसी प्रकार का दखल न देने की हिदायत कर रखी है।

पैतृक भूमि विवाद में मारपीट व धमकी पर मामला दर्ज
परंतु कृष्ण व उसकी पत्नी सुनीता देवी ने उपरोक्त भूमि से जबरदस्ती पेड़ काट लिए । जब इसने उन्हें रोका तो उन्होंने इसके साथ मार-पीट की व जान से मारने की धमकियां दीं । इस मारपीट में वलवीर सिंह की MLC पर डाक्टर ने सख्त चोट लगना बताया गया है। वहीं पुलिस ने मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर कृष्ण पुत्र रणु राम, सुनीता देवी पत्नी कृष्ण निवासी गांव नकड़ोह तह0 घनारी जिला ऊना के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -