ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 26 को वन खंड अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने UPF जंगल, बेरी हटली में गश्त के दौरान महिंद्र कुमार निवासी वैरी हटली को खैर के पेड़ काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
मौके से एक कुल्हाड़ी, एक छोटी हाथ आरी तथा इलेक्ट्रिक आरी से काटे गए 9 खैर के पेड़ बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पेड़ों को व्यास देव निवासी कोटला, तहसील बंगाणा को बेचने वाला था। इस संबंध में पुलिस ने महिंद्र कुमार और व्यास देव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और फॉरेस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।