ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में माउंट कार्मल स्कूल रक्कड कालोनी के प्रिंसिपल व अध्यापकों पर मानसिक तौर पर परेशान करने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाये जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने माउंट कार्मल स्कूल रक्कड कालोनी के दसवीं कक्षा के छात्र की शिकायत पर स्कूल के प्रिंसीपल इब्राहिम, अध्यापिका मैहक, मीनाक्षी, सीमा मिश्रा, किरन व अखिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी 25 को इनका रिजल्ट निकाला गया था तथा क्लास टीचर ने प्रिंसीपल के पास रिजल्ट देने के लिए कहा तथा प्रिंसीपल ने इसे व इसके माता पिता को मानसिक तौर पर रिजल्ट को लेकर परेशान किया । उसके पहले इसके अध्यापक अखिल ने क्लास में हाजरी को लेकर एक थप्पड मारा था तथा जातिसूचक शब्द कहे व कलास टीचर महक, कलास टीचर मीनाक्षी तथा सीमा मिश्रा जोकि इसे पढ़ाती भी नहीं है इसे आकर कहने लगी कि तुम लोग नीच जाति से आते हो । 05 जून 25 को भी इसकी क्लास टीचर महक ने इसे नोट बुक को लेकर थप्पड मारे और जाति के नाम से बुरा भला कहा। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।