Punjab Govt AD
HomeHimachalपत्नी की नग्न फोटो वायरल करने वाले पर केस

पत्नी की नग्न फोटो वायरल करने वाले पर केस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित:देहरा तहसील के निवासी एक शख्स पर उसकी पत्नी ने अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब के एक गांव में रह रही महिला ने बताया कि उसकी शादी देहरा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करने लग गया था। मारपीट और गाली गलौच रोज होने लगा तो वह अपने पति से दूर हो गई। अब उसका पति उसी के एक पुराने नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए उसकी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। महिला ने बताया कि पति द्वारा हुई मारपीट की शिकायत पहले से थाने में दी हुई है लेकिन तब उसके ऊपर कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने अम्ब थाने में शिकायत दर्ज करवाकर पति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के पास उसकी नग्न तस्वीरें हैं जिन्हें वह इंटरनेट पर वायरल करता जा रहा है। महिला की शिकायत मिलने पर थाना अम्ब में आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -