Punjab Govt
HomePunjabAmritsarCanada में कार सवार हमलावारों ने Punjabi भाईयों पर में चलाई गोलियां,...

Canada में कार सवार हमलावारों ने Punjabi भाईयों पर में चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 माह पहले मृतक भाई के पास गया था कनाडा

तरनतारनः कनाडा के ब्रैम्पटन में तरनतारन के रहने वाले ने 2 भाइयों को कार सवार हमलावारों ने गोली मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई तरनतार के गांव नंदपुर के रहने वाले है। मृतक की पहचान मृतक प्रितपाल सिंह के रूप में है। मिली जानकारी के प्रितपाल सिंह 6 महीने पहले ब्रैम्पटन में अपने बड़े भाई खुशवंतपाल सिंह के पास गया था।

नंदपुर गांव में रहने वाले किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में गए थे जहां कार सवार हमालवारों ने दोनों जवान बेटों पर गोली चला दी। इस घटना में एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनाडा के ब्रैम्पटन में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके हमलावारों द्वारा दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा खुशवंत पाल सिंह कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता था और 6 महीने पहले उनका छोटा बेटा प्रितपाल सिंह भी अपने बड़े भाई से मिलने वहां गया था। लेकिन सुबह फोन करने पर वहां रहने वाले उनके दोस्त ने बताया कि घर के बाहर कार से बर्फ साफ कर रहे दो भाइयों पर कार सवार 2 हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें प्रीतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -