Punjab Govt AD
HomeHimachalसड़क किनारे खड़े लोगों को घसीटते हुए ले गई कार, महिला की...

सड़क किनारे खड़े लोगों को घसीटते हुए ले गई कार, महिला की मौत, 2 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना चंडीगढ़-धर्मशाला नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव त्यूड़ी में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है।इस दर्दनाक हादसे में एक तेज़ रफ़्तार कार सड़क किनारे खड़े लोगों को घसीटते हुए सौ मीटर तक ले गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी उतम नगर दिल्ली ने बताया कि 13 अक्तूबर 24 को अपने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी दर्शन करने के लिए आये थे तो करीब 8:15 बजे रात जब ऊना से दस किलोमीटर दूर गांव त्यूडी में गाडी को रोककर हम सभी बाथरुम करने के लिए उतर गए तो इसकी वहन कविता व जीजा मुकेश व मेरी वहन की सास इंदिरा देवी बाथरुम करने के लिए सडक के पार चले गए ।

जव तीनों कविता , मुकेश व इंदिरा देवी बाथरुम करके वापिस गाडी की तरफ आने लगे तो एक कार संख्या (डीएल 3 सीडीए 7968) जो चिंतपूर्णी की तरफ से आ रही थी ने सडक के किनारे खडी इसकी वहन कविता व जीजा मुकेश व इसकी वहन की सास इंदिरा देवी को टक्कर मार दी और गाडी से घसीटते हुये इंदिरा देवी व मुकेश को 100 मीटर तक ले गया। जिससे इंदिरा देवी की मौका पर ही मौत हो गई व दो घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 281,125 (A),106 (1) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -