नोएडा: देश भर में वाहनों को आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 91 के लुहारली टोल प्लाजा पर एक कार में अचानक से आग लग गई। इस दौरान कार चालक सहित टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, जैसे ही कार टोल से निकलने लगी तो स्विफ्ट कार के इंजन में आग लग गई। इस दौरान टोल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी चालक को आवाज लगाकर रोका।
Toll Plaza पर कार में लगी आग, मचा हड़कंप
more info: https://t.co/nof6XffL7Q#TollPlaza #CarFire #FireIncident #RoadAccident #Chokli #DaakuMaharaaj #Konstas pic.twitter.com/CuahT1ZETN
— Encounter India (@Encounter_India) January 3, 2025
जिसके बाद टोलकर्मीयो ने कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। टोल कर्मियों कि ओर से आग बुझाने के छोटे बड़े कई सिलेंडरों के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि गाड़ी का अगला कुछ हिस्सा जल गया है। कार में आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
नेशनल हाईवे 91 के लुहारली टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि टोल प्लाजा से एक स्विफ्ट कार यूपी 13 एजेड 6271 दादरी से सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा से आगे निकलते ही स्विफ्ट कार में अचानक से आग लग गई। टोल प्लाजा कर्मचारियों के द्वारा जैसे ही आग को देखा गया तो उन्होंने ड्राइवर को चिल्लाकर रुकने का इशारा किया। उसके बाद गाड़ी रुक जाने पर अंदर बैठे सभी लोगों को नीचे उतरा गया और टोल पर रखें आग बुझाने के यंत्रों से सभी टोलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।