Punjab Govt
HomeCar में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जांच...

Car में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : जिले के नमनसमुद्रम पुलिस स्टेशन लिमिट्स में एक घर के बाहर खड़ी कार में 5 शव मिलने से हड़कंप मच गया। तिरुचि-कारईकुडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमनसमुद्रम के पास एक इमारत के बाहर खड़ी कार में एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। मृतकों की पहचान मणिगंडन(50), उनकी पत्नी नित्या (48), मां सरोजा (70) बेटी निहारिका (22) बेटा धीरन (20) के तौर पर हुई है। ये सभी लोग सेलम जिले के स्टेट बैंक कॉलोनी के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने इलानकुडीपट्टी में एक मठ के सामने कार खड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक ये सभी तमिलनाडु के सेलम के रहने वाले थे। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिजनेस के लिए मणिगंडन नाम के शख्स ने लोन लिया हुआ था, जो कि काफी ज्यादा हो गया था। इसी दबाव में आकर परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

वहीं पुदुकोट्टई जिले की नमनसमुद्रम पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुदुकोट्टई के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि सभी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामूहिक खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -