ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा बीएसई (आई टी), बीसीए, एमसीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों के चयन के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों को एक कंपनी ने नौकरी के लिए चयनित किया है। महाविद्यालय में मोहाली की पाइसोफ़्ट इन्फार्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य सतदेव भरद्वाज ने बताया की महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल व सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी ने बीएसई (आईटी) और बीसीए के 2, एमसीए और एमबीए के 2-2 विद्यार्थियों का चयन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारद्वाज ने प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रोफेसर पुनीत प्रेम और प्लेसमेंट अफसर प्रो. रशपाल को बधाई दी है।