Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया...

जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालन्धर/वरुण/हर्षः करतारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के बाद वो जालन्धर पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन की औऱ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। यहां उन्होंने पुलिस के जवानों को सलामी दी । वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपने मन्त्रालय में ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे । उन्होंने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा था कि जालन्धर को एक सुंदर शहर बनाया जाएगा उन्होंने कहाकि जालन्धर की सुंदरता की पंजाब के सभी जिलों में बात होगी। इस तरह से जालन्धर में काम किया जाएगा।

वहीं उनके साथ बैठे उप चुनाव में एमपी इलेक्शन जीते सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया ओर कहाकि कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले सीएम साहब ने बलकार सिंह केबिनेट मंत्री बना कर जालन्धर वासियो को तोहफा दिया है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -