Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat को पूर्व मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat को पूर्व मुख्यमंत्री आए याद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केंद्र सरकार के राशन काटने को लेकर कर रहे थे बातचीत

जालंधरः पंजाब में 8 लाख राशन कार्ड को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है। राज्य के 23 जिलों में आज AAP के विधायक व मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को घेरेंगे। इसी के चलते आज जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से जालंधर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के साथ जो धक्का कर रही है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा का पंजाब में कोई भी आधार नहीं है। भाजपा तो पंजाब में एक्जिस्ट ही नहीं करती तो भाजपा के बारे में चर्चा भी करना सही नहीं होगा।

इस दौरान मीडिया से बात करते-करते कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल याद आते नजर आए। दरअसल, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नाम लेना था, लेकिन गलती से उन्होंने प्रकाश सिंह बादल का नाम ले लिया। हालांकि बाद में उन्होंने भगवंत सिंह मान का नाम ले लिया और अपनी बातचीत जारी रखी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -