पठानकोटः जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन और सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी हैं। इसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद ने व्यक्तिगत रूप से राहत सामग्री का वितरण किया। मंत्री लालचंद ने ग्रामीण और शहर के प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
राहत सामग्री में गद्दे, सिलेंडर, फोल्डिंग बैड और अन्य सामान शामिल था। राहत केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रभावित परिवारों ने राहत सामग्री पाकर सरकार और मंत्री की इसके लिए सराहना की। मंत्री लालचंद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन लौटाने के लिए राज्य सरकार सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके साथी लगातार उन लोगों की निशानदेही कर रहे है जिनका पानी में सब कुछ बह गया। इसी निशानदेही के तहत आज हलका भोआ में 400 के करीब फोल्डिंग बेड, 400 गद्दे और 100 सिलेंडर तथा मच्छदानी बांटी गई है, ताकि वह आराम से खा और सो सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राहत केंद्रों पर जाकर सामग्री प्राप्त करें और किसी तरह की सहायता के लिए सरकार से संपर्क कर सकते हैं।