Punjab Govt AD
HomeHimachalलुधियाना के व्यापारी इस्तेमाल तलमेहडा की मानसी राणा को करेंगे सम्मानित

लुधियाना के व्यापारी इस्तेमाल तलमेहडा की मानसी राणा को करेंगे सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य करने पर बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक व थ्रो बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर सम्मानित करेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मानसी राणा ने शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा व स्काउट एवं गाइड में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। ज्ञात रहे कि मानसी राणा ने कोरोना काल में भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर एक संदेश दिया था।बहीं पर पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में भी इसी स्कूली छात्रा ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर दी थी। इसके अलावा भी मानसी राणा हर वर्ष अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान करती चली आ रही है। इसके अलावा भी मानसी राणा इंडियन हैल्पिंग हैंड्स संस्था हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं को थोड़ा थोड़ा सहयोग करती चली आ रही है। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन कर यह वेटी जिला प्रदेश,व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन कर जिला ऊना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।मानसी राणा के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए इसे जल्द ही हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना पहुंचकर सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -