पूर्णिया : दिनदहाड़े चर्चित व्यापारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारी है। घटना भवानीपुर थाना के भवानीपुर बाजार की है। व्यापारी की पहचान गोपाल यदुका के तौर पर हुई है। घटना के बाद गोली में घायल व्यापारी को परिजनों ने भवानीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां उसकी हालत को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। व्यापारी की भवानीपुर बाजार में हार्डवेयर और रंग पेंट की दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।