Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsकारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त

कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिलाई : महाराष्ट्र के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी पर करोड़ों रुपए का कर्जा था। कर्ज नहीं चुका पाने के चलते वह छिपकर भिलाई में रह रहा था। जब कर्जदारों का दबाव बढ़ा तो उसने खुदकुशी कर ली। सुपेला पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुपेला पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद तायाप्पा पवार (41 साल) के तौर पर हुई है।

 उसने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर सका तो चादर फाड़कर उसका फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर लटक गया। होटल के मैनेजर आशीष बोरकर ने बताया कि गोविंद पवार पिछले 3 मार्च से होटल के कमरा नंबर 312 में रुका हुआ था। वो समय पर पैसा देता था। शनिवार दोपहर जब गोविंद लंच के लिए कमरे से नहीं निकला तो स्टाफ उसे बुलाने गया। काफी आवाज लगाने और डोरबेल बजाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला। इससे होटल स्टाफ को किसी अनहोनी का शक हुआ। 

इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर KEY से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के चलते दरवाजा नहीं खुला। घबराए स्टाफ ने फौरन सुपेला पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो गोविंद फंदे पर लटका हुआ था। बेड में एक चाकू पड़ा हुआ मिला है। हाथ में चाकू से काटने का निशान है। पुलिस का कहना है कि पहले गोविंद ने चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की। जब वो नस नहीं काट सका तो बेड के चादर को फाड़कर उससे फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है।
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -