Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsJalandhar सहित Punjab भर में बस कर्मियो ने लगाया धरना, देखें वीडियो

Jalandhar सहित Punjab भर में बस कर्मियो ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज पीआरटीसी और पनबस के कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं जालंधर, गुरदासपुर, मोगा सहित कई जिलों में कर्मियों द्वारा बस स्टैंड के गेट पर धरना लगा दिया है यूनियन का कहना है कि लंबे समय से चल रही मांगों को सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। जिसके चलते आज से 3 दिन तक यानी 6, 7, 8 तक बसों की हड़ताल रहेगी। मामले की जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता परमजीत सिंह कोहाड़ और गौरव कुमार ने कहा कि आज विभिन्न डिपो और बसों के गेट जाम करके विरोध रैलियां निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। वहीं 8 जनवरी को भी पूर्ण हड़ताल रहेगी और सभी बसें जाम कर दी जाएंगी।

जालंधर में यूनियन के कर्मियों ने कहा कि आप पार्टी को सत्ता में आए 3 साल हो गए है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें पक्का करना, किलो मीटर स्कीम को बंद करना, नई बसे डालना और वर्कशॉप में खड़ी बसों की रिपेयर करवाना आदि शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जुलाई में मीटिंग भी हुई थी लेकिन वह मीटिंग भी सफल नहीं हुई। जिसके रोष स्वरूप अब पीआरटीसी ओर पनबस के कर्मचारियों ने आज से 3 दिन तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि यूनियन 7 जनवरी को चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। कच्चे मुलाजिमों ने कहाकि लंबे समय मांगों को लेकर संघर्ष के मामले में सरकार के साथ बातचीत हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद सरकार ने कच्चे और आऊट सोर्स मुलाजिमों की मांगों को पूरा नहीं किया। कर्मियों ने बताया कि पीआरटीसी और पनबस के करीब 8000 कर्मचारी है जो अपनी मांगों को लेकर परेशान चल रहे है। जिसको लेकर गेट रैलियां शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कल को 8 हजार मुलाजिम चंडीगढ़ में धरना देंगे। दूसरी ओर सभी प्राइवेट कंपनी की बसे ओर पंजाब रोडवेज के पक्के कर्मचारियों द्वारा बसें चलाई जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -