Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: छावनी में तब्दील हुआ बस स्टैंड, देखें वीडियो

Jalandhar News: छावनी में तब्दील हुआ बस स्टैंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है। अब इसी कड़ी में जालंधर पुलिस के द्वारा भी रोज सार्वजनिक स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बुधवार दोपहर के बाद कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा जालंधर के बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह ऑपरेशन पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं। जनता की सुरक्षा को मजबूत बनाने और शहर में अमन-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग जगहों पर खास चेकिंग मुहिम चलाई जा रही है। इस ऑपरेशन के मौके पर ए.डी.सी.पी हेडक्वार्टर सुखविंदर सिंह और ए.सी.पी मॉडल टाउन पंकज शर्मा मौजूद रहे।

उन्होंने खुद ऑपरेशन की निगरानी की और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। यह कार्रवाई एस.एच.ओ थाना डिविजन नंबर-6 की अगुवाई में की गई। इसमें थाना पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉयड, एंटी सेबोटोज टीम और एंटी रायट पुलिस टीमें भी शामिल हुई।

इस ऑपरेशन के दौरान बस स्टैंड के अंदर और बाहर जाने वाले रास्तों, वेटिंग हॉल, अंदरुनी दुकानों और पार्किंग क्षेत्रों की अच्छे से जांच की गई। पंजाब सरकार के द्वारा जनता को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर के लोगों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि कासो ऑपरेशनों के दौरान हमारा पूरा साथ दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय ही रखी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -