गाजीपुरः उतर प्रदेश के गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 6 लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। इस घटना के दौरान देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। मिली जानकारी के अनुसार बस कोपा, मऊ से बारात लेकर मारदह जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया।
बस में आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के बीच कोई बस के नजदीक नहीं जा पाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग बस से दूर हटने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में सीएनजी किट लगा है। जो कभी भी फट सकता है। इसलिए कोई बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
