Punjab Govt AD
HomeNationalमहाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस ट्रक में घुसी, 3 की...

महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस ट्रक में घुसी, 3 की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस की खड़े ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे।

जानकारी देते हुए बस की सवारियों ने बताया कि 7 फरवरी को यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए बस मंदसौर से रवाना हुई थी। इनमें 25 यात्री मंदसौर, 6 यात्री प्रतापगढ़ के, 6 मनासा, 1 ग्रुप रतलाम व अन्य जगह के यात्री थे। बुधवार रात 11 बजे आगरा से आगे निकले थे। रास्ते में रुकते-रुकते आ रहे थे। सिमलिया से पहले तड़के 5 बजे करीब टॉयलेट के लिए रास्ते में यात्री रुके। उसके बाद फिर बस रवाना हुई।

बस में सवार सिद्धि पंवार ने बताया कि बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक ट्रक से जोरदार टक्कर होने के चलते सभी लोग जोरदार आवाज के साथ एकदम उठ गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सभी लोग इमरजेंसी गेट से कूदे। सभी के सामान एक-एक करके बाहर निकाले।

घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। बस में करीब 56 यात्री सवार थे। यात्री प्रयागराज से स्नान करके वापस मन्दसौर लौट रहे थे। सुबह के वक्त हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कैलाशी बाई (54), किशोरी लाल (60) व अशोक (35) की मौत हुई है। कैलाशी और किशोरी लाल रेखवार पति-पत्नी थे। पति-पत्नी संजिद नाका, पटेल कॉलोनी (मंदसौर) और अशोक (मृतक) नृसिंहपुरा, रामदेव मन्दिर के पास, मंदसौर (MP) के रहने वाले थे। अशोक पेशे से हलवाई थे। चमन लाल व पार्वती घायल हैं। ये लोग बस की केबिन में बैठे थे। इनका इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। उधर, बस ड्राइवर फरार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -