Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeInternationalसवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, 9 की...

सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, 9 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंकाराः तुर्की के अंताल्या शहर में सवारियों से बस पलटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में 26 लोग घायल हो गए है, वहीं 9 लोगों की मौत हो गई। टीआरटी हैबर टीवी ने घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस टेकिरदाग से अंताल्या जा रही थी, तभी आज सुबह एक तीव्र मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में पलट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत काम शुरू कर दिया गया।

घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह दुर्घटना अंताल्या शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित डोसेमिलटी जिले में हुई। घटना के समय इलाके में भारी बारिश के कारण सड़क चिकनी थी और काफी धुंध भी छाई हुई थी। गवर्नर के मुताबिक, भले ही हालत खराब थे, लेकिन ऐसा लगता है कि बस की रफ्तार बहुत तेज़ थी, जिससे वह संतुलन खो बैठी और हाईवे के किनारे पलट गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह बस तुर्की के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र टेकिर्दाग से रात भर का सफर तय कर आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई सवारी बस से बाहर गिर गईं। घायलियों में से कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने का खतरा है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page