Punjab Govt AD
HomeHimachalखाई में गिरी बस, लगी आग, 45 की मौ'त, एक बच्ची की...

खाई में गिरी बस, लगी आग, 45 की मौ’त, एक बच्ची की बची जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गई। पुल से गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी।

देश के उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल 8 साल की एक बच्ची जीवित बची है जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को भी हालांकि गंभीर चोटें आई हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गई जिसके बाद उसमें आग लग गई।

प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -