श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस सिंध नदी में गिर गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा जवानों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव किए जा रहे है। घटना की सूचना भी अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ जवानों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई।
उन्होंने बताया कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए एसडीआरएफ बचाव अभियान चला रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी जवान नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, जहां आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई थी, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।
इस घटना के बारे में गांदरबल के एसएसपी ने जानकारी दी है कि बुधवार को तड़के, गांदेरबल के रेजिन कुल्लान में,आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।