Punjab Govt
HomeNationalसड़क पर दौड़ी 'Burning car', देखें दिल दहलाने वाला video

सड़क पर दौड़ी ‘Burning car’, देखें दिल दहलाने वाला video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः सोडाला इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के एसी से धुआं निकलता देख ड्राइवर जितेंद्र जांगिड़ तुरंत कार से बाहर निकल आए, लेकिन कार का हैंड ब्रेक फेल हो जाने से कार ढलान पर बिना किसी नियंत्रण के आगे बढ़ती रही। रास्ते में खड़ी एक बाइक को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। यह हादसा अजमेर रोड से एलिवेटेड रोड पर उतरते समय हुआ।

जितेंद्र जांगिड़ ने बताया कि घटना के समय वह अपने भाई से फोन पर बात कर रहे थे। करीब 1.45 बजे एसी से धुआं निकलने पर उन्होंने तुरंत बोनट खोलकर जांच की तो पता चला कि कार में आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग लगने के कारण कार का हैंड ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह ढलान पर खुद-ब-खुद चलने लगी। फायर ऑफिसर दिनेश ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही 22 गोदाम से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। जब तक दमकल ने आग को काबू किया, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -