सिटी स्कवेयर में श्रीराम सेना की अगुवाई में दी भावभीनी श्रद्वांजलि
बद्दी/सचिन बैंसल: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादी हमले के शिकार हुए निर्दोष लोगों की याद में बददी की सामाजिक संस्था श्रीराम सेना ने जहां मौन जूलूस निकाल कर रोष प्रकट किया वहीं 200 मशालें जलाकर उनको भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल व कार्यकारी सचिव डा संदीप कुमार सचेदवा की अगुवाई में बददी के हिंदू संगठन व स्वयंसेवक सिटी स्कवेयर पर एकत्रित हुए। सर्वप्रथम सभी लोगों ने आंतक परस्त देश पाकिस्तान के विरुद्व जमकर नारेबाजी की और उसके बाद विशाल जूलूस निकाला।
राजेश जिंदल ने कहा कि आंतकियों ने निहत्थे पर्यटकों के उपर धर्म पूछ कर जो गोलीबारी की वो अति निंदनीय है। उन्होने कहा कि मे तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक हमारा देश एक के बदले 10 सिर काट कर नहीं लाता। बाद में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं वे स्वयंसेवियों ने हाथों में दो सौ मशालें उठाकर सभी मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनको भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। बददी के युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आंतकवाद मुर्दाबाद के नारों के अलावा देश के गददारों को जूते मारों सालों के नारों से बददी शहर को गूंजा दिया। पूरे बददी शहर में आज व्यापार, उद्योग, ट्रेड यूनियन जगत में पहलगाम घटना को लेकर पूरो आक्रोश देखने को मिला।
