नई दिल्लीः शहर में दिन दिहाड़े दो अलग-अलग बैंकों में गोलियां चलने के मामले सामने आए है। पहला मामला दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके से सामने आया है। जहां लूट के इरादे से आए एक शख्स ने बैंक के अंदर कई राउंड गोलियां चलाई। बैंक के नजदीक घूम रहे बीट स्टाफ ने तुरंत आरोपी को मौके से काबू कर लिया।
जिसके कारण एचडीएफसी बैंक में बड़ी लूट की वारदात होने से टल गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बैंक में गोली चलाने वाले 25 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं दूसरा मामला दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके का है। जहां महाराष्ट्र बैंक के बाहर कैश वैन के गार्ड से गोली चली। जिसमें कैश वैन का ड्राइवर और गार्ड घायल हुए है।
