Punjab Govt
Homeटैक्सी स्टैंड पर चली गोलियां, एक के हाथ और दूसरे की गर्दन...

टैक्सी स्टैंड पर चली गोलियां, एक के हाथ और दूसरे की गर्दन पर गोली लगने से 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के बाहर टैक्सी स्टैंड पर आधी रात को फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक के हाथ में और दूसरे के गर्दन में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायलों की पहचान नयागांव निवासी राजेश उर्फ ​​रॉक और सेक्टर-41 निवासी हनी भारद्वाज के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजेश अपने जानकार हनी के साथ टैक्सी स्टैंड पर बैठा हुआ था। यहां पर खरड़ सन्नी इनक्लेव निवासी रजत अपने दोस्त कुणाल व अन्य के साथ गया था। रजत ने राजेश व कुणाल के साथ मिलकर नवरात्र पर लंगर लगाना था। उसी को लेकर रणनीति बनाई जा रही थी। उस समय समय सन्नी नाम के युवक वहां पर आया। उसका एक दोस्त थी। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सन्नी ने राजेश से सिगरेट मांगी और कुछ देर बैठा। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। हन्नी जमीन पर गिर गया। राजेश के हाथ में गोली लगी है। हमले के बाद दोनों आरोपी भाग गए।

पता चला है कि टैक्सी स्टैंड पर करीब पांच साल पहले राजेश, उसके भाई राजिंदर, धर्मपाल, काकू और जीरकपुर का लॉडी (अब मौत हो चुकी है) ने एंबुलेंस डाली थी। बाद में किसी कारण दोनों अलग-अलग हो गए थे। राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मनीष नाम के ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा था। राजेश के दोस्तों ने पुलिस को इस बारे भी बताया है। हालांकि हमला किसने करवाया है। यह तो हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -